Headlines

DehradunNews:- हिंदी दिवस के अवसर पर उर्दू के कलमकार हुए सम्मानित

देहरादून – हिन्दी दिवस के अवसर पर आई०आर०डी०टी० प्रेक्षागृह सर्वेचौक, देहरादून में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की ओर से ‘हिन्दी दिवस समारोह-2024’ का आयोजन किया गया था.

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भाषा संस्थान की पुस्तक उत्तराखंड की लोक कथाएं का विमोचन किया।

हिंदी  और उर्दू कविता लेखन में श्रेष्ठ रहे छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, सरकार ने भाषा के उत्थान व संवर्धन के लिए किए कई काम किए हैं। राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में हो रही है।

ये भी पढ़ें:   Power :- ध्यान व्यक्ति को स्वयं से जोड़कर जीवन में संतुलन, स्पष्टता और आंतरिक शक्ति प्रदान करता है - राज्यपाल
हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुलेख प्रतियोगिता की विजेता को पुरस्कृत करते हुए।

इस मौके पर कई साहित्यकार मौजूद रहे वहीं भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने घोषणा करते कहा कि उत्तराखंड सरकार साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार देगी तथा इसके तहत साहित्यकारों को 5 लाख दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने भाषा के उत्थान में संवर्धन के लिए कई बड़े काम किए हैं। राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई भी अब हिंदी में हो रही है। इसके अलावा स्कूल कॉलेज में भी हिंदी संवर्धन के लिए कदम उठाए जा रहे हैं

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाषा सस्थान की पुस्तक “उत्तराखंड की लोक कथाएं” का विमोचन किया। उन्होंने कविता लेखन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब को हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए आगे आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *