Headlines

ChampawatNews:- डम्पर के बीच फंसा व्यक्ति

चम्पावत – जिला नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया की मादली बाजार में एक डम्पर वाहन के बीच एक व्यक्ति फंस गया है जिसमें एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक पंकज डंगवाल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के  घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल में पहुंचकर एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डम्पर वाहन में फंसे  व्यक्ति खलील अहमद उम्र 40 वर्ष निवासी टनकपुर को रेस्क्यू उपकरण के माध्यम से डम्पर के एक हिस्से को काटकर वाहन में फंसे उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस में उचित उपचार को अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Chhantoli:- देवभूमि की समृद्ध लोक परंपराओं की अनमोल धरोहर—देवीधुरा की छन्तोली

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *