Headlines

ChampawatNews:- चंपावत के बनबसा में नदी में फंसे 24 लोगों को एसडीआरएफ ने निकाला 

चंपावत- बनबसा क्षेत्र में अतिवृष्टि से उफान पर आई नदी के किनारे कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना एसडीआरएफ को प्राप्त हुई।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी  राफ्ट व अन्य आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में नदी के तेज बहाव में राफ्ट की सहायता से नदी किनारे फंसे 24 लोगों को नदी से निकालकर सुरक्षित मार्ग पर छोड़ा गया।

वहीं  जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि दिल्ली बैंड के पास पहाड़ से मलवा गिर गया है जिसमें 45 लोग फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी मनोज धोनी  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर  कार्यवाही करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित रास्ता पार कराया गया व सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *