Headlines

मुख्यमंत्री ने नेताजी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित की

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने अंग्रेज़ों की गुलामी के खिलाफ लड़ने के लिए जापान की मदद से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उन्होंने आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन करने के बाद अपने जवानों को संबोधित करते हुए”जय हिन्द” का नारा दिया था। बाद में यह भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। और साथ ही “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा” का नारा भी उन्होंने युद्ध के दौरान जवानों में जोश भरने के लिए दिया था।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *