Headlines

Chmoli News:- आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस सतर्क

अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों के विरूद्ध चलाया सघन चैकिंग अभियान।


चमोली – पुलिस अधीक्षक चमोली  रेखा यादव ने लोक सभा चुनाव को  निर्विघ्न संपन्न कराने को लेकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देश दिया।

आज रविवार को  कोतवाली कर्णप्रयाग ने गौचर बैरियर पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाते हुए आने-जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की गई। चमोली पुलिस प्रत्येक वाहनों की सतर्कता एवं गहनता से चैकिंग की जा रही है।

वहीं अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ आदि का परिवहन करने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Cyber Fraud 🤢:-दुकानदार के खाते से उड़े 32 हजार रुपए, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रकम वापस दिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *