Headlines

CrimeNews:- नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून  – पीड़ित ने कोतवाली विकासनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया की उसकी नाबालिक पुत्री को राशीद व साकीर अपनी गाडी में बैठाकर उसकी अश्लील विडियो बनाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा- 70(2)/77/351(3)भान्यासं0 व धारा 5ळ/6 पोक्सो अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने  अभियुक्तों की गिरफ्तारी को टीम गठित की  गठित टीम ने  जांच पड़ताल करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

साथ ही सर्विलांस की सहायता से अभियुक्तों के सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई। पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी सूचना पर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों राशिद पुत्र इम्तयाज निवासी डांडा बस्ती डाकपत्थर विकासनगर उम्र-20 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Field Inspection :- सचिव आपदा प्रबंधन ने नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरक्षण किया

और साकिर पुत्र नासिर निवासी डांडा बस्ती डाकपत्थर विकासनगर उम्र-20 वर्ष को पुल न0 02 विकासनगर के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *