Headlines

Death:-  हरिद्वार नहर में डूबने से चार नाबालिग कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, चंडीगढ़ से गंगाजल लेने आए थे सभी

हरिद्वार 01 अगस्त 2026।धर्मनगरी हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर से शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई।

जटवाड़ा पुल के समीप नहर में स्नान के दौरान चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस,एस डी आर एफ व जल पुलिस और राहत-बचाव दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों के शव नहर से बाहर निकाले।

पुलिस के अनुसार, मृतक चारों कांवड़िए चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगाजल लेने आए कांवड़ियों के एक दल का हिस्सा थे।

सभी की उम्र लगभग 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं तथा एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों की तैनाती भी की गई है।

इसके बावजूद चारों कांवड़िए निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों के बजाय प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित नहर में स्नान करने चले गए। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

प्रशासन ने इस हादसे के बाद सभी श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।

चेतावनी वाले स्थानों, नहरों और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें तथा सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़ें:   Problems :- थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने जनजाति समाज की समस्याएं सुनी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *