Headlines

Dehradun News:-लूट में शामिल एक लूटेरे को लूटी गई ज्वैलरी तथा ज्वैलरी बेचकर मिले रू के साथ पकड़ा

देहरादून  – संगीता गुप्ता पत्नी  विपिन कुमार गुप्ता निवासी निकट सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून ने थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त विकास व उसके अन्य साथियों ने वादिनी के पति विपिन कुमार पर हमला कर पहने हुए सोने के आभूषण छीन कर भाग गए।

वादिनी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 55/2024 धारा 394 भादवि पंजीकृत किया गया।

पुलिस की टीम बनाई गई टीम ने  घटना से पूर्व व घटना के पश्चात विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को चैक किया गया, जिसमे घटना में दो अभियुक्तों का शामिल होना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम ने अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर जांच  करते हुए मुखबिर लगाये  गए।

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

तथा आज 06- अप्रैल 24 को पुलिस टीम ने घटना में शामिल 01 अभियुक्त विकास धीमान उम्र- 24 वर्ष  पुत्र अनिल धीमान को एक चाक़ू के साथ गिरफ्तार किया गया,

जिसके कब्जे से घटना में लूटी गयी एक अंगूठी व अन्य आभूषण को बेचकर कमाए 32,800/- रुपए बरामद किए गए।

अभियुक्त से पूछताछ में घटना में एक अन्य अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

फरार अभियुक्त अनित उर्फ़ नित्ता पुत्र सुरेंदर निवासी ग्राम टापू माज़री थाना बुड़िया जिला यमुनानगर हरियाणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *