Headlines

Dehradun News:- चुनाव में चंदे को लेकर हुई आपसी रंजीश के चलते अभियुक्त की फायरिंग 

  • चुनाव में चंदा के लिए सहस्त्रधारा रोड पर हुई फायरिंग की घटना पुलिस ने किया खुलासा।

देहरादून – मोहित विसला पुत्र सतबीर सिंह निवासी ग्राम जमाला थाना असान्ध जिला करनाल हरियाणा ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि  06 मार्च को शाम के समय संगम चौहान व कुछ अज्ञात लडकों ने उसके ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।

प्रार्थना पत्र के आधार पर  थाना रायपुर पर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 307 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के खुलासे को थानाध्यक्ष रायपुर ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग 02 टीमें गठित कर रवाना की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटैज का निरीक्षण किया गया एवं आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी ।

ये भी पढ़ें:   Modern Flat:- धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

जिससे जानकारी मिली कि वादी मोहित विसला की मंगेतर सोनाली राणा की करनपुर में साइबर कैफे की दुकान है। संगम चौहान का पूर्व में वादी की मंगेतर से कालेज के चुनाव के लिए चन्दा मांगने को लेकर झगडा हुआ था।  29 जुलाई 23 को संगम चौहान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वादी की मंगेतर की दुकान में जाकर वादी की मंगेतर से मारपीट, गाली गलौच की गयी थी,

जिस सम्बन्ध में वादी की मंगेतर ने संगम चौहान व उसके दोस्तों के विरूद्ध थाना डालनवाला देहरादून में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। तभी से संगम चौहान वादी मोहित व उसकी मंगेतर सोनाली से रंजीश रखने लगा था।

ये भी पढ़ें:   Challenges :- भारतीय कृषि जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है - चौहान

06 मार्च 24 को वादी मोहित बिसला को स0धारा रोड स्थित चिकन शाप की दुकान में खडा देखकर संगम चौहान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वादी मोहित बिसला के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला कर वादी के ऊपर देशी तमंचे से फायर किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विशाल पुत्र सोकीन पाल निवासी ग्राम विसालपुर तहसील नकुड थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष व संगम चौहान पुत्र सुनील चौहान निवासी ग्राम इस्लामाबाद तहसील नगीना थाना बडापुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष को  07मार्च  को पालटेक्निक रोड धर्मकाटें के पास से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशानदेही पर एक देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किये गये। घटनास्थल से अभियुक्त की 03 मोटर साईकिल को कब्जे पुलिस लिया गया।

ये भी पढ़ें:   Modern Flat:- धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *