Headlines

DehradunNews:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू- कश्मीर में कांग्रेस के गठबंधन पर लगाया आरोप

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत  करते हुए जम्मू- कश्मीर चुनाव में कांग्रेस के गठबंधन पर लगाया आरोप।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस पार्टी ने जम्मू- कश्मीर चुनाव में अब्दुल्ला परिवार की ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के साथ गठबंधन करके फिर से अपने मंसूबों को देश के सामने रखा है।

मुख्यमंत्री धामी ने नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी से इन दस सवालों का जवाब मांगा है!

क्या कांग्रेस ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’के वादे का समर्थन करती है?

ये भी पढ़ें:   Thunderstorm:-चन्द्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में वज्रपात, दो यात्री घायल

क्या राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35A को वापस लाकरजम्मू- कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के JKNC के निर्णय का समर्थन करती है?

क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदलेपाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?

क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी, पाकिस्तान के साथ ‘LoC ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?

क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?

ये भी पढ़ें:   Dearness Allowance:-राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन

इस गठबंधन से कांग्रेस पार्टी का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के JKNC के वादे के साथ है?

क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत “तख़्त-ए-सुलिमान’ और ‘हरि पर्वत कोह-ए- मारन’ के नाम से जाने जाएँ?

क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने चुने परिवारों के हाथों में सौपने का समर्थन करती है?

क्या कांग्रेस पार्टी JKNC के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है?

ये भी पढ़ें:   Priority:- दिव्यांग एवं वृद्ध श्रद्धालुओं को दर्शन में प्राथमिकता- हेमंत द्विवेदी 

और दसवां सवाल क्या कांग्रेस और राहुल गाँधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की JKNC की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *