Headlines

DehradunNews:- सुपरसोनिक बूम की आवाज से सहमे देहरादूनवासी

देहरादून -कंट्रोल रूम देहरादून में देहरादून के आस-पास के इलाकों में एक जोरदार धमाका सुने जाने की सूचनाएं लगातार प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सूचना की जानकारी की गई तो यह धमाके की आवाज़ हवा मे होने की पुष्टि लोगों द्वारा की गयी।

वहीं दून इन दिनों बेहद अशांत हो रखा है सुबह से रात तक आसमान में लड़ाकू विमान की गर्जना रहती है लेकिन दिखाई नहीं देते हैं। आए दिन लोगों को आसमान में फाइटर जेट उड़ने की आवाज सुनाई देती है।

सोमवार को तो प्रेम नगर छावनी क्षेत्र में आसमान से आई एक बड़े धमाके की आवाज ने लोगों को डरा दिया। क्या हैं इसके पीछे की पूरी कहानी आइए बताते हैं आपको।

आज आसमान से आने वाली आवाजें कोतुहाल का विषय बनी देहरादून सहित तमाम उत्तर भारत के अन्य इलाकों में भी इन दोनों आसमान से आने वाली आवाज लोगों के लिए कोतवाल का विषय बनी हुई है।

आसमान से आवाज तो आती है लेकिन कुछ दिखाई नहीं देता है। सोमवार को देहरादून के  गढीकैंट छावनी क्षेत्र में आसमान से आई एक जोरदार आवाज ने सबको अचरज में डाल दिया जिसके बाद आम लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूट गए।

ये भी पढ़ें:   Airlift :- घोड़े से गिरने पर घायल महिला को किया गया एयरलिफ्ट

कि आखिर इतनी भयंकर आवाज कहां से आई है। इस बारे में जब सेना के अधिकारियों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इन दिनों उत्तर भारत के आसमान में भारतीय वायुसेना अपना एक विशेष युद्ध अभ्यास चल रही है।

जारी हैं इंडियन एयर फोर्स का “गगन शक्ति 2024” ट्रायल दरअसल गगन शक्ति 2024 के तहत इंडियन एयर फोर्स ने अपने सभी एसेट्स एक्टिवेट किए गए हैं।

भारतीय वायु सेना यह ऑल इंडिया एक्सेस चल रही है और इसी के तहत वायु सेना अपने तमाम फाइटर जेट्स का इन दिनों ट्रायल कर रही है। जैसा कि इंडियन एयर फोर्स ने हाल ही में प्रेस रिलीज जारी कर गगन शक्ति 2024 एक्सरसाइज की जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें:   Darshan :- श्री केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर किए बाबा केदार के दर्शन 

जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि इस एक्सरसाइज के तहत देश भर में भारतीय वायुसेना अपने क्षमता को तरह-तरह के ड्राइव और ऑपरेशन से जांच रही है। इंडियन एयर फोर्स इस तरह से देश के आसमान में अपनी ताकत को आजमाया जा रहा है।

जैसा कि इंडियन एयर फोर्स की एक्सरसाइज चल रही है और इसके तहत इंडियन एयर फोर्स अपने तमाम फाइटर जेट और अन्य सभी उपकरणों का परीक्षण कर रहा है ऐसे में फाइटर जेट को उड़ते हुए जब वह साउंड बैरियर को क्रॉस कर जाता है।

तो उसके बाद एक सोनिक बूम पैदा होती है जो की एक बड़े धमाके के रूप में सुनाई देता है। इसी के चलते सेवा के लोगों का कहना है कि जब फाइटर जेट बेहद हाई स्पीड में चलकर साउंड बैरियर को क्रॉस करता है।

तो उससे तेज धमक सुनाई देता है जो की फिजिकली रूप से नहीं होता है केवल उसकी आवाज सुनाई देती है और यही आवाज आज देहरादून में लोगों को सुनाई दी।

ये भी पढ़ें:   Darshan :- श्री केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर किए बाबा केदार के दर्शन 

अलग अलग शहरों में एयर फोर्स आंकेगी अपनी क्षमता गगन शक्ति 2024 एक्सरसाइज के तहत भारतीय वायुसेना की ऑल इंडिया बेसिस एक्सरसाइज जारी है जिसके तहत हाल ही में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी फाइटर जेट उतारे गए।

इसी के चलते बीते रोज उत्तराखंड के चिन्यालीसौड़ में भी भारतीय वायुसेना के कई हेलीकॉप्टर उतारे गए थे तो वही आने वाले समय में राजस्थान के सड़कों पर भी फाइटर जेट उतारने की कार्रवाई की जा सकती है।

तो वहीं उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी इंडियन एयर फोर्स की एक्टिविटीज देखने और सुनने को मिल सकती है। इंडियन एयर फोर्स द्वारा पहले ही इस संबंध में प्रेस ली जारी कर जानकारी दे दी गई है।

जिसके चलते आम लोगों को भी यह अपील की जाती है कि वह इंडियन एयर फोर्स की एक्सरसाइज से भयभीत न हो और भारतीय वायुसेना देश के आसमान में अपने ताकत को आजमा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub QuadMenu - Themes Developer Mega Menu Quadric – Modern Creative Agency WordPress Theme Quadrone – Drone, UAV, Video Pilot WordPress Theme Quanto – Creative Agency WordPress Theme Quanzo – Personal Portfolio WordPress Theme Quanzo – Portfolio WordPress Theme Quardo | Deluxe Hotels WordPress Theme Quasar – WordPress Theme with Animation Builder Qube – Responsive Multi-Purpose Theme Qudos – Creative Portfolio & Agency WordPress Theme