Headlines

DehradunNews:- T20 वर्ल्ड कप ओसेमीफाइनल का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका

देहरादून – इस बार T20 वर्ल्ड कप 2024 में उलट फिर हो रहा है अमेरिका में चले लीग मैच में यह नजारा देखने को मिला। इसके बाद वेस्टइंडीज में कल भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया और ऑस्ट्रेलिया के हारते ही अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया।

वहीं अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुई सेमीफाइनल की जंग में अफगानिस्तान ने बारिश से बाधित रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह पहला मौका है जब की अफगानिस्तान ICC के किसी भी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंची है।

अफगानिस्तान का मुकाबला अब सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के साथ 27 जून को होगा।वेस्टइंडीज के सेंट विंसेंट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें:   Problems:- सीएम धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

और मुश्किल पिच पर 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 115 रन बनाए। टीम के लिए रहमानुल्ला गुरबाज ने एक बार फिर सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली।

लो स्कोरिंग मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक छोर पर लगातार विकटें गिरती रही हालांकि लिटन दास ने परी को संभालने की कोशिश की लेकिन बाकी बल्लेबाजों से साथ न मिलने की वजह से वह अंत तक नॉट आउट तो रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

 

अफगानिस्तान क्रिकेट की बात करें तो 1995 में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की स्थापना हुई और 2001 में आईसीसी ने अफगानिस्तान को एफिलिएट सदस्य बनाए जबकि 2003 में एशियाई क्रिकेट परिषद ने भी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सदस्यता दी।

ये भी पढ़ें:   Problems:- सीएम धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

पिछले 23 सालों में अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार आईसीसी T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जिसका मुकाबला पहले सेमीफाइनल में फ़ाइनल तक पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *