Headlines

DehradunNews:- मर्डर केस का मुख्य अभियुक्त रामवीर को स्पेशल टीम ने कोटपुतली राजस्थान से किया गिरफ्तार 

देहरादून – घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त सहित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, घटना में शामिल किसी भी अभियुक्त को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा, अभियुक्तों द्वारा अवैध तरीके से संपत्ति निर्माण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर नगर निगम से समन्वय स्थापित कर अभियुक्तों की संपत्ति की पैमाइश नगर निगम द्वारा कराई गई है,

हत्याकाण्ड की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु व 02 अन्य व्यक्ति हुए थे घायल, वहीं पुलिस ने कहा कि यदि अतिक्रमण करके अवैध संपत्ति अभियुक्तों द्वारा बनाई गयी होगी तो विधिक कार्यवाही जाएगी।

डोभाल चौक पर हुई हत्याकांड की घटना पर पुलिस ने  कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। घटना में सलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की धरपकड के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीमें गठित कर विभिन्न राज्यों में टीमों को रवाना किया गया था।

ये भी पढ़ें:   Model District :- चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प -सीएम धामी

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के मुख्य अभियुक्त रामबीर को राजस्थान के तलवार गांव, थाना बेहरोल सदर जिला कोटपुतली से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के षडयंत्र में शामिल रायपुर निवासी एक अन्य अभियुक्त अंशुल को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ,घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही हैं, जिन्हें यथाशीघ्र गिरफ्तार किये जाने हेतु पुलिस टीम द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

आमजन ने अभियुक्त के अवैध रूप से निर्माण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई, इस संबंध में नगर निगम से समन्वय स्थापित कर नगर निगम की टीम को बुलाकर अभियुक्तों की संपत्ति की पैमाइश कराई गई।

ये भी पढ़ें:   Inspection:- जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं सिंचाई विभाग ने भागीरथी नदी के जलस्तर बढ़ने से हर्षिल क्षेत्र का मुआयना किया

अभियुक्त ने अतिक्रमण करके यदि अवैध संपत्ति बनाई गई होगी तो शीघ्र ही अभियुक्तों की संपति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाही अमल में लाई जाएगी

रामवीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम कासमपुर भूमा थाना मीरापुर जनपद मुज़फ़्फ़रनगर आयु -38 वर्ष।अंकुश उर्फ गोलू पुत्र  बाबूराम निवासी रामनगर कॉलोनी गली नंबर 4 लाडपुर रायपुर रोड देहरादून उम्र 30 वर्षीय को पुलिस ने पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *