Headlines

DehradunNews:-अटाल के पास दो मोटरसाइकिल सवार खाई में गिरने से हुए घायल

देहरादून- मंगलवार  की देर रात स्थानीय कॉलर ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि त्यूणी से 20-25 किमी दूर अटाल क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल खाई में गिर गई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट त्यूणी से HC राहुल शर्मा एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम  के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

इस मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे, जो लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रात्रिकालीन के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर दोनों युवकों को घायल अवस्था में सकुशल रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जहां से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Modern Flat:- धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *