Headlines

DehradunNews:-गैस सिलेंडर फटने से कई झुग्गी झोपड़ी हुई खाक

देहरादून – कैंट थाने के गोविंद गढ़ क्षेत्र में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया जहां तीन छोटे गैस के सिलेंडरों में आग लग गयी।

आग इतनी भयानक थी कि आसपास के झुग्गियों जलकर खाक हो गई तो वही कुछ मकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मकान में मौजूद बच्चों को स्थानीय युवकों ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया।

बताया जा रहा है कि कबाड़ बीनने वाले बच्चों ने कुछ तार आदि जलाई थी जिस कारण ये हादसा हो गया। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंची,

और आग को बुझाने में  कड़ी मेहनत मस्कत की लेकिन जगह इतनी तंग थी कि फायरब्रिगेड की बड़ी गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच सकती थी इसलिए फायर मैं छोटी गाड़ियों से ही आग बुझाने का प्रयास किया बामुश्किल आग पर काबू किया गया।

ये भी पढ़ें:   Deployment:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 1 एएसपी समेत 14 अधिकारियों को नई तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *