Headlines

DehradunNews:-हाथीपांव रोड़, मसूरी में कार खाई में गिरी तीन की मौत

देहरादून-  देहरादून – जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SI लक्ष्मी रावत रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल को रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक कार (HR42F2676) लगभग 500 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमे 03 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाई व वाहन में से दो शवों को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।

ये भी पढ़ें:   Deployment:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 1 एएसपी समेत 14 अधिकारियों को नई तैनाती

जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों ने पूर्व में ही निकाल दिया गया था।
स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *