Headlines

DehradunNews:-डूंगा में हुई घटना में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

देहरादून – थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत्त ढ़ाकूवाली में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ में बदमाश घायल, दून हॉस्पिटल रैफर किया गया।

थाना प्रेमनगर पुलिस ने सुद्दूवाला चौक पर चेकिंग अभियान चला रखा है, पुलिस चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक टीवीएस मोटरसाइकिल को रोकने पुलिस ने इशारा किया।

तो मोटरसाइकिल सवार भागने लगा पुलिस को शक होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल का  पीछा करने पर ढाकुवाली रोड पर जंगल किनारे बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दी।

जवाब  में पुलिस ने भी बदमाश की फायरिंग का जवाब देते हुए बदमाश पर फायरिंग कर दी     पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

घायल बदमाश को उपचार हेतु दून चिकित्सालय रैफर किया गया है।बदमाश से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

यह बदमाश डूंगा में हुई घटना मे शामिल था।बदमाश मुसर्रत उर्फ़ छोटा पुत्र अख्तर ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर एक शातिर अपराधी है जो विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है।

वही बदमाश मुसर्रत उर्फ़ छोटा पुत्र अख्तर के विरुद्ध 10 से ज्यादा अभियोग कायम।दून चिकित्सालय मैं अधिकारियों से बदमाश की स्वास्थ्य स्थिति व उपचार की जानकारी लेते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *