Headlines

DehradunNews:-नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून – थाना वसंत विहार पर  शुभम पुत्र स्व मुकेश राणा, निवासी तपोवन लाडपुर ने  तहरीर दी की उनके साथ नीरज धामा व उसकी पत्नी आयुषी लोधी ने नौकरी देने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी की गई है। प्राप्त तहरीर पर थाना वसंत विहार में मुoअo संo 162/23 धारा 420 आईपीसी पंजीकृत किया गया ।

घटना की गम्भीरता पर  थानाध्यक्ष वसंत विहार ने जांच पड़ताल के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियोग में धारा 467/ 120 (B)आईपीसी की बढ़ोतरी की गई एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए,

परंतु अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार घर से फरार था, जिस पर न्यायालय से एनबीडब्ल्यू प्राप्त कर थानाध्यक्ष थाना बसंत बिहार द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई,  टीम ने अभियुक्त के संबंध में जांच पड़ताल करते हुए जानकारी एकत्रित की गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा।

ये भी पढ़ें:   Disaster Affected:-मंत्री चौधरी ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा किया 

26 अगस्त 24 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नीरज धामा उम्र 30 वर्ष को अंबीवाला पर्बल रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त लोन रिकवरी कंपनी में कार्य करता है ओर उसके द्वारा सीधे-साधे लोगों को नौकरी दिलाने एवं बैक से लोन दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर उनसे धोखाधड़ी की जाती है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध धोखाधड़ी के कई अभियोग अलग-अलग थानों में पंजीकृत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *