Headlines

DehradunNews:- छात्रा के साथ छेडखानी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून -पीडिता निवासी ज्वालपा एन्कलेव रायपुर ने थाना रायपुर में लिखित तहरीर दी कि सिदार्थ लॉ कालेज डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड़ के बाहर रोहित चौधरी, रोहित तोमर , आदित्य व भुपेश कुमार ने शिकायतकर्ता के साथ छेड़छाड की गई।

तथा उसके भाई व उसके साथी को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, पाठल से उन पर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा उनके वाहन संख्या UK07BP 9088 I 10 कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल मु0अ0सं0-179/2024 धारा 307/354डी/506/427 भादवि बनाम अकित चौधरी आदि पंजीकृत किया गया ।

ये भी पढ़ें:   Exposure:-सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण

मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष रायपुर ने चौकी प्रभारी मयूर विहार के नेतृत्व मे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी ।

पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल दो भूपेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम बनवासा तहसील गुहाना, थाना बरौदा, जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 28 वर्ष, हाल निवासी गैस गोदाम के पास दो बच्ची रोड आईटी पार्क, थाना राजपुर,

आदित्य राणा पुत्र नीरज राणा निवासी ग्राम भारीदीनदारपुर तहसील रामपुर, थाना ननौता, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष, अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

ये भी पढ़ें:   Inauguration :- खटीमा में सीएम धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *