Headlines

UttrakhandNews:- वनग्नी से हालात बेकाबू सेना के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में जुटे

देहरादून — उत्तराखंड के जंगलों में  भीषण आग लगाने से गढ़वाल और कुमाऊं के जंगलों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है।

वन विभाग के लाख दावों के बावजूद जंगलों में आग तेजी से बढ़ रही है हालात इतने बेकाबू हैं कि सेना को मदद के लिए बुलाना पड़ा है।

सेना के 17 एम आई हेलीकॉप्टर की मदद से जंगलों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

शनिवार को मुख्यमंत्री कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा करने वाले हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वनग्नि की घटना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।

ये भी पढ़ें:   Power Cuts :- सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, केंद्र ने उत्तराखंड को दी अतिरिक्त बिजली

हालात पर नजर रखी जा रही है और सभी प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सेना से भी मदद मांगी गई है और अब इस रेस्क्यू में सेना के हेलीकॉप्टर  आग को बुझाने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *