Headlines

Foundation Stone Laying :-सीएम धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के पुनरुद्धार कार्यों का शिलान्यास किया

हरिद्वार 21 जुलाई 2026।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की विभिन्न आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) द्वारा संचालित इन परियोजनाओं का उद्देश्य हरिद्वार में आधुनिक, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित सुविधाओं का विकास करना है।

अलकनंदा होटल हरिद्वार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 43.25 करोड़ रुपये की लागत से प्रशासनिक मार्ग परियोजना का भूमि पूजन किया।

साथ ही 66.76 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनरुद्धार,

66.34 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना विकास तथा 58.84 करोड़ रुपये की लागत से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनरुद्धार कार्यों का शिलान्यास किया।

ये भी पढ़ें:   Public Problems:-सीएम धामी ने खटीमा में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर सुनीं उनकी समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *