Headlines

Yatra Start:- चारधाम यात्रा मार्गों की आवश्यक समीक्षा के बाद यात्रा हुई शुरू

रुद्रप्रयाग 21 जुलाई 2026।

चारधाम यात्रा मार्गों पर आवश्यक समीक्षा के उपरांत चारधाम यात्रा जिसे 20 जुलाई को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, पुनः सुचारु रूप से संचालित कर दी गई है।

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के जिला प्रशासन, पुलिस,

एसडीआरएफ तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है।

यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी स्थान पर भारी वर्षा,

भूस्खलन अथवा अन्य कारणों से यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होता है, तो वे प्रशासन द्वारा,

निर्धारित सुरक्षित स्थानों अथवा होल्डिंग एरिया में ही रुकें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।

परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सभी संबंधित विभागों को मौसम की स्थिति तथा यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं,

ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करें,

तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें:   Public Problems:-सीएम धामी ने खटीमा में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर सुनीं उनकी समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *