Headlines

सिगरेट के लिए दोस्तों ने दोस्त की तालाब में डूबाकर कर दी हत्या

देहरादून – थाना पटेलनगर क्षेत्र के धारावली में मन्दिर के पीछे खाली प्लाॅट में भरे बरसाती पानी में एक युवक का शव पत्थरों से दबा हुआ मिला था, पुलिस की प्रारम्भिक जांच में युवक की हत्या किया जाना प्रकाश में आया, मौके पर मृतक युवक की पहचान रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली चन्द्रबनी जनपद देहरादून के रूप में हुई, मृतक के परिजनों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक का  07 फरवरी 24 की प्रातः काम पर जाना बताया था, घटना के सम्बंध में मृतक के भाई सोनू सैनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-105/2024 धारा-302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था।

ये भी पढ़ें:   Folk Tradition :- उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व घी संक्रांति: घी त्यार, ओलगिया और पहाड़ की समृद्ध लोकपरंपरा

थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम ने घटना के सम्बंध में आसपास के लोगो तथा मृतक के परिचितों से जानकारी की गई, तो मृतक को घटना की रात में घटनास्थल के आसपास अपने साथियों अंकित उम्र 25 वर्ष उर्फ माठू व दिलखुश उम्र 22 वर्ष उर्फ बाला के साथ देखा गया। तथा घटनास्थल के पास ही उनका आपस में विवाद होने की जानकारी मिली, जिस पर  दोनों व्यक्तियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने पर  दोनों का घटना के बाद से ही अपने घर से फरार होना प्रकाश में आया, जिस पर दोनों अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी  करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दिलकुश उर्फ बाला को भुत्तोवाला तथा अंकित उर्फ माठू को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Problems:- सीएम धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

पूछताछ में अभियुक्त दिलखुश द्वारा बताया गया कि वह फ्राच्यून इन्टरप्राईजेज, ट्रांसपोर्ट नगर में सेलसमैन का कार्य करता है, 07 फरवरी की रात करीब 08ः30 बजे वह अपने साथी अंकित उर्फ माठू, जो ध्याडी मजदूरी का कार्य करता है के साथ शराब पीने के लिये घटनास्थल के पास एक मैदान में गये थे, वहां शराब पीने के बाद वह दोनो सिगरेट लेने एक दुकान में गये तथा वापसी में घटनास्थल के पास उन्हें मृतक रोहित मिला जिसने भी काफी शराब पी हुई थी, इस दौरान सिगरेट मांगने को लेकर रोहित का उन दोनो से झगडा हो गया तथा उनके द्वारा मृतक रोहित को धक्का देकर तालाब में फेंक दिया, जिसके बाद उन दोनो ने उसे तालाब में दबाकर डूबा दिया तथा पास ही मैदान पर रखे पत्थरो को उसके शव के ऊपर रख दिया, जिससे शव ऊपर न आ सके। घटना के बाद दोनो अभियुक्त अपने-अपने घर चले गये तथा अगली सुबह घर से फरार हो गये।

ये भी पढ़ें:   Problems:- सीएम धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *