Headlines

Highway News:- केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण

कुंड-गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग के अवशेष चौड़ी करण कार्य को 10 अक्टूबर से शुरू करने के दिए निर्देश।


रुद्रप्रयाग – केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग  अजय टम्टा का  रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधित अधिकारियों साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा के कारण जिन स्थानों पर मलबा आने के कारण मार्ग यातायात बाधित हो रहा है उन स्थानों पर तत्परता से मलबा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोनप्रयाग गौरीकुंड अवरुद्ध राजमार्ग को यथाशीघ्र खोलने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कुंड-गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग किसी एनजीओ द्वारा  उच्च न्यायालय एवं एनजीटी में कार्य को रुकवाने हेतु वाद दायर किया गया था। जिससे  उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि कुंड-गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग के अवशेष चौड़ीकरण का कार्य रुका हुआ था।

ये भी पढ़ें:   Bhoomi Pujan:- खटीमा को मिलेगी जाम से राहत, 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

उसे 10 अक्टूबर से अनिवार्य रूप से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नही किया जाता है तो उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन गुप्तकाशी, ल्वारा, सिंगोली आदि स्थानों का भी भ्रमण किया। साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय ल्वारा में आयोजित बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा गुप्तकाशी-ल्वारा-सिंगोली कुंड बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुनः कार्य करने का अनुरोध किया गया।उन्होंने कहा कि चारधाम की यात्रा उत्तराखंड की बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है। जो प्रदेश की आर्थिकी की रीड है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में देशभर के यात्री दर्शन करने आते हैं।

ये भी पढ़ें:   Bhoomi Pujan:- खटीमा को मिलेगी जाम से राहत, 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

तथा श्रद्धालु केदारनाथ सहित अन्य धामों की यात्रा करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने पर उसे तत्काल आवाजाही हेतु सुचारू किया जाए ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगस्त्यमुनि बायपास का निर्माण कार्य अक्टूबर माह से शुरू कर दिया जाएगा। सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण-गरूड़चट्टी वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जिससे कि वैकल्पिक मार्ग तैयार होने से जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध है तथा जनता की समस्याओं का निदान उन्हीं के बीच पहुंचकर करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Bhoomi Pujan:- खटीमा को मिलेगी जाम से राहत, 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

इस अवसर पर  प्रधान प्रेम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग रमेश चंद्र, सहायक अभियंता प्रमोद नेगी सहित जनप्रतिनिध एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *