Headlines

Rescue News:-द्रोणागरि ट्रेक पर फंसे चार केरल के ट्रेकर्स में से एक ट्रैकर की मौत 

चमोली- एसडीएम कार्यालय जोशीमठ से एस डी आर एफ टीम को सूचना मिली की द्रोणागिरी ट्रैक पर कुछ ट्रैकर्स फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर  एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम, पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक जगमोहन सिंह टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई कि केरला निवासी ये 04 ट्रैकर द्रोणगिरि ट्रेक पर ट्रैकिंग हेतु गए हुए थे, जहाँ 01 ट्रैकर की मृत्यु हो गयी थी।

एस डी आर एफ टीम द्वारा पैदल ट्रेक से होकर घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त ट्रैकर के शव को द्रोणा गांव लाया गया बाकी 03 ट्रैकर सुरक्षित है।

एस डी आर एफ टीम द्वारा मृतक ट्रैकर अमाल मोहन, उम्र 34 वर्ष, निवासी राज्य केरला के शव को द्रोणा गांव से हेली के माध्यम से जोशीमठ भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *