Headlines

परेड ग्राउंड में लाखों दीप प्रज्वलित कर लिखा जय श्री राम 

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड देहरादून में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में परेड ग्राउंड में 1.5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी लोगों के बीच पहुंचकर दीप जलाए एवं सभी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने राम भक्ति में लीन होकर श्री राम भजन भी गाया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर हम सबको देखने को मिल रहा है। सौभाग्य भरे क्षण के हम सभी साक्षी होंगे। उन्होंने कहा बड़ी संख्या में माताओ बहनों ने दीपोत्सव कार्यक्रम में आकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था दिखाई है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को भी पांच बजे दीप प्रज्वलित करने को कहा गया था और काफी संख्या में सरकारी कर्मचारियों परेड ग्राउंड पंहुचे और दिये जलायें। जन-जन के सहयोग एवं भक्ति के कारण 1.5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए हैं। हम सब राम की कृपा से इस भव्य दीपोत्सव में आए हैं। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   Compensation:-भनाली तोक में बिजली गिरने से मारी बकरियों का प्रशासन ने पशुपालकों को वितरित किया मुआवजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *