उत्तराखंडMulakat :- सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात Panchur Varta27 November 202527 November 202501 min नैनीताल 27 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की और सबके साथ आत्मीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर चाय का स्वाद भी लिया और आग भी तापी। मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने हेतु ₹11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास कार्यों डीएसए मैदान के सुधार, वलिया नाला, एवं ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली और संबंधित विभागों को इन सभी कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. और अन्य मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Attraction:- जल सृष्टि पार्क में हर आयु वर्ग के लिए सुविधाएं, प्राकृतिक सौंदर्य बना विशेष आकर्षण-सीएम धामी Post navigation Previous: Administered the Oath :-सीएम धामी ने भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाईNext: Death :- ट्रक और बस की चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Festival:- भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल हुआ संपन्न Panchur Varta20 September 202620 September 2026 0
Review:- श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा Panchur Varta20 September 2026 0
Government:- सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में भाजपा सरकार: विकास नेगी Panchur Varta17 September 202617 September 2026 0
Special Training:- औली में भारत-अमेरिका की संयुक्त सैन्य ताकत का प्रदर्शन, आतंकवाद विरोधी अभियानों की विशेष ट्रेनिंग Panchur Varta17 September 2026 0