Headlines

स्टेट हैंडलूम एक्सपो में पहाड़ी ऊनी वस्त्रों व राजस्थानी चादरे आकर्षण का केंद्र

देहरादून – स्टेट हैंडलूम एक्सपो में उत्तराखंड हाउस नाम से जो राज्य सरकार के सहयोग से समूह के द्वारा ऊनी वस्त्रों के निर्माता है, बीड़ोंन जिला नरेंद्र नगर चांबा के है इनके पास गर्म स्वेटर्स बनाते है, यहां के लोग ऊन की स्वेटर को अपने हाथों से तैयार करते है। इनका मूल्य 300 रुपए से 1000रुपए तक होता है, इस समूह में 35 लोग  काम करते हैं वह गर्म स्वेटर बनाते है और आने वाले समय में यह लोग 4 धाम गंगोत्री ,यमनोत्री ,बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी अपना स्टाल लाएंगे। लोगों को इनकी यह गर्म स्वेटर बहुत पसन्द आ रही है। यहां पर एक स्टाल राजस्थान के मशहूर चादर का भी हैं इसमें प्योर कॉटन ,मशलीन कॉटन ,पर्कील कॉटन आदि का इस्तेमाल हुआ हैं और ये सारा काम हैण्डब्लॉक का हैं।इसमें अलग- अलग तरह की चादरे हैं जैसें की अनोखी चादर , हैण्डब्लॉक बेडकवर , कॉटन कुशन कवर आदि है।राजस्थान जयपुर बागुरु में 5 -6 लोग मिलकर यह काम करते हैं।इसका मूल्य 800 रुपए से – 3,500 रुपए तक है।लोगों को यह राजस्थानी चादरे काफी पसंद आ रहीं हैं ।कपड़ो के व्यापार के साथ – साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगो का मन लुभा रहें हैं ।

ये भी पढ़ें:   I Have Come:- मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं - खड़गे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *