Headlines

बेस्ट विलेज व बेस्ट रूरल होमस्टे प्रतियोगिता में ले हिस्सा

रुद्रप्रयाग -पर्यटन विभाग ने जनपद से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टूरिज्म विलेज एवं बेस्ट रूरल होमस्टे का चयन निर्धारित श्रेणियों में किए जाने को आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इस की जानकारी जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट विलेज व बेस्ट रूरल होमस्टे प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जाना है। उन्होंने उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु जनपद के गांवों से अंतिम निर्धारित तिथि 31 जनवरी, 2024 तक आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निर्धारित श्रेणियों में जनपद से चयनित 5 गांव होमस्टे में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आवेदन पर्यटन मंत्रालय के विकसित पोर्टल www.rural.tourism.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए जिला पर्यटन कार्यालय रुद्रप्रयाग से भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:   Model District :- चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प -सीएम धामी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *