Headlines

RescueNews:-शिवपुरी टिहरी के पास गंगा नदी में बहे दिल्ली के युवक

टिहरी:- शिवपुरी के पास 02 युवक गंगा में नहाते समय अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अपने साथी सचिन पुत्र राम तीरथ, निवासी मज़दूर कल्याण कैम्प दिल्ली व राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद, निवासी साकेत दिल्ली तथा महेश पुत्र डालचंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर, दिल्ली के साथ रात्रि में क़रीब 2 बजे शिवपुरी आयी थे,

जिसमें से आकाश व संदीप सबमिट होटल से आगे नीचे गंगा किनारे नहाने लगे जिसमें दोनों पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस की डीप डाइविंग टीम द्वारा जल पुलिस व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दोनों की सर्चिंग हेतु ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Adjourned:-भारी बारिश के 'रेड अलर्ट' के दृष्टिगत डीएम मयूर दीक्षित ने  जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित किया 

डूबने वाले युवक:-आकाश पुत्र इन्दरपाल उम्र 23।
संदीप पुत्र गणेश उम्र 23 निवासी ओखला न्यू दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *