Headlines

Rishikesh- गंगा नदी में बहा यूके से आया पर्यटक, है लापता

Rishikesh- स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में बहा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान

ऋषिकेश- एसडीआरएफ टीम को थाना मुनिकीरेती सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऋषिकेश में स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में बह गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। प्रग्नेश ओंधिया पुत्र लेफ्टिनेंट नटवर लाल 59 वर्ष 38 एलिमेंट क्लोज पिनर# A51ER लंदन, यूके से अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।

गंगा नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया।एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सभी संभावित स्थानों पर राफ्ट एवं डीप डाइविंग उपकरणों के द्वारा गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Strong :- सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. रावत

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *