Headlines

RishikeshNews:- मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश चारधाम यात्रा कार्यालय का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया

ऋषिकेश- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी राय भी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पेयजल, भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केंद्र और यात्रा नियंत्रण कक्ष में सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने और व्यवस्थित यात्रा के लिए आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   By-Election:- देहरादून पंचायत उपचुनाव: आचार संहिता लागू, राजनीतिक गतिविधियों पर बढ़ी नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल, आईजी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *