Headlines

RudraprayagNews:-कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर गाड़ी खाई में गिरी चार घायल दो की मौत 

रुद्रप्रयाग – आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

यह गाड़ी चोपड़ा से डूंगरी मार्ग पर जा रहा था वह अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें 6 लोग सवार है 04 महिलाएं व 02 पुरुष जिनमे 02 महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

और चार लोग घायल हुए एस डी आर एफ टीम ने घायलों को स्ट्रेचर के द्वारा वैकल्पिक मार्क से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों में जीत पाल उम्र 50 वर्ष पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल उम्र 70 वर्ष हीरा लाल, देवेश्वरी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी जीतपाल, पूजा उम्र 27 वर्ष पत्नी जीतपाल हैं जबकि मृतक महिला में कल्पेश्वरी उम्र 58 वर्ष पत्नी बुद्धि लाल,आरती उम्र 24 वर्ष पत्नी जीतपाल सभी लोग ग्राम डूंगरी जिला रूद्रप्रयाग के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *