Headlines

PauriGarhwalNews:-सतपुली के पास एक बाइक सवार की खाई में गिरने से हुई मौत

पौड़ी- देर रात 11:10 बजे थाना सतपुली ने  एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि सतपुली कोटद्वार रोड में मल्ली नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल (UK12A7869) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

सूचना पर पोस्ट सतपुली से SI धर्मेंद्र सिंह एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम  के साथ  घटनास्थल के  लिए रवाना हुए।

एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए बाइक सवार तक पहुँच बनाई। बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एस डी आर एफ टीम ने बॉडी बैग व रोप स्ट्रैचर की सहायता से विनोद कुमार पुत्र  रामचंद्र मंमगाई, उम्र 49, निवासी- विकास मोहल्ला सतपुली  को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Program:- 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *