Headlines

RudraprayagNews – अगस्त्यमुनि में डिग्री कॉलेज के पास खाई में गिरा श्रद्धालु 

 

रुद्रप्रयाग -पुलिस थाना अगस्त्यमुनि ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि अगस्तमुनि क्षेत्र डिग्री कॉलेज के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

यह व्यक्ति चारधाम यात्रा करने को जा रहा था  रास्ते में थकान लगने की वजह से सड़क के किनारे थोड़ी देर के लिए बैठने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 10 मीटर नीचे खाई में उतरकर  घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Horoscope:- देखिए आज कैसा रहेगा आपका राशिफल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *