Headlines

RudraprayagNews:- एस डी आर एफ ने गौरीकुंड में फंसे 150 लोगों को निकाला

रूद्रप्रयाग –  श्री केदारनाथ पैदल धाम पैदल मार्ग पर लगातार रेस्क्यू और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सोनप्रयाग एसडीआरएफ़ टीम के सब इंस्पेक्टर अशीष डिमरी के नेतृत्व में गौरीकुंड में फंसे 150 स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को पहाड़ी मार्ग से पैदल सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त लिनचोली से एसडीआरएफ के जवान कॉन्स रामनरेश के नेतृत्व में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की 01 सब टीम द्वारा 60 स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के समूह को रेस्क्यू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Powerful Medium:- विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम -  धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *