Headlines

एसडीआरएफ का चीला नहर में लापता महिला वन अधिकारी की तलाश जारी,panchurvarta.com, 

ऋषिकेश – मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट के नेतृत्व में चीला नहर में वाहन दुर्घटना के दौरान लापता महिला अधिकारी की तलाश में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कमान्डेंट एस डी आर एफ ने घटनास्थल का जायज़ा लेकर प्रभावी सर्च ऑपरेशन में महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया जहाँ सर्चिंग के दौरान सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। उनके एस डी आर एफ डीप डाइवर्स को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।सोमवार को उत्तराखंड के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में एक दुःखद घटना में वन विभाग का वाहन ऋषिकेश व चीला के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में 10 व्यक्ति सवार थे जिसमें से 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी थी एवं 05 व्यक्ति घायल हुए थे और 01 लापता है। जिसकी तलाश में एस डी आर एफ टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।आज मंगलवार सुबह  एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम द्वारा शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन आरम्भ कर दिया गया है। एस डी आर एफ डीप डाइवर्स द्वारा नहर के तल तक सर्चिंग की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Save Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *