Headlines

वसन्तोत्सव प्रकृति से जुड़ने का प्रयास– सीएम

पुष्पों का सौन्दर्य मानसिक शांति व पर्यावरण  स्वच्छता का देता है संदेश – मुख्यमंत्री।


देहरादून  – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें वसन्तोत्सव की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने राजभवन में आयोजित वसन्तोत्सव का अवलोकन कर इस अवसर पर आयोजित आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए ,

इस आयोजन को प्रकृति से जुड़ने का सार्थक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का सौंदर्य मानसिक शांति के साथ पर्यावरण की स्वच्छता का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रकार के पुष्पों के लिये भी उत्तराखण्ड की पहचान रही है।

ये भी पढ़ें:   Best Wishes:- इगास-बग्वाल और बूढ़ी दिवाली पर पंचूर वार्ता की ओर से प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग की भी सराहना की तथा प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे लोगों से मिलकर उनके सुझावों से अवगत हुए तथा विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन कर जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *