Headlines

Weather forecast:-मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिन का अलर्ट जारी

देहरादून -मौसम विभाग ने उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन के लिए बारिश व तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

अधिकतर जिलों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, यूएसनगर व चंपावत में 50 से 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

12 को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि भी हुई।

ये भी पढ़ें:   Free Travel:- रक्षाबंधन पर महिलाओं को 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा - सीएम धामी 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *