Headlines

Accident :- दर्दनाक हादसा कार पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, तीन घायल

रुद्रप्रयाग 13 अगस्त 2025।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ। रतूड़ा पुलिस लाइन के पास बद्रीनाथ हाईवे पर एक चलती कार (UK07TD8629) पर पहाड़ी से भारी-भरकम बोल्डर गिर गया।

इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह कार देवाल से देहरादून की ओर जा रही थीं। हादसा उस समय हुआ जब अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर खिसककर सीधे कार के ऊपर आ गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोल्डर इतना भारी था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया।

और हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और भूस्खलन के खतरों को लेकर चिंता बढ़ी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह हादसा पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के मौसम में भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं की ओर भी इशारा करता है।

प्रशासन से अपील की जा रही है कि सड़क सुरक्षा को लेकर और सख्त कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें:   Mock Drill :-राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर राहत एवं बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *