मौसमCold :- ठंड के बीच डीएम मैदान में, हरिद्वार में रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का निरीक्षण Panchur Varta21 December 202521 December 202501 mins हरिद्वार 21 दिसम्बर 2025। हरिद्वार में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित लगातार अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में डीएम मयूर दीक्षित ने शिवालिक नगर नगर पालिका क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार और संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत शिवालिक नगर से की गई, जहां टिहरी विस्थापित क्षेत्र, सेक्टर-4 सहित अन्य स्थानों पर रैन बसेरों, अलाव और ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इसके बाद डीएम ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं की स्थिति जानी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत ठंड से बचाव की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए जा रहे हैं, वहीं जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, उसी अनुरूप अलाव की संख्या और रैन बसेरों की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। प्रशासन का साफ कहना है कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ये भी पढ़ें: Scientific Studies:- तमकनाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को भेजा पत्र Post navigation Previous: Leopard :- पेड़ पर उल्टा लटककर फंसा रहा घंटों गुलदारNext: Contemplation:- उत्तराखंड महिला मंच के 32वें स्थापना दिवस पर राज्य की दशा और दिशा पर चिंतन Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Scientific Studies:- तमकनाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को भेजा पत्र Panchur Varta11 August 202611 August 2026 0
Orange and Yellow Alerts:- मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना Panchur Varta8 August 20268 August 2026 0