Skip to content
रुद्रप्रयाग 04 मई 2026।
केदारनाथ धाम में इस समय लगातार हो रही बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है।
कठिन मौसम परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
मौके पर तैनात रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
पुलिस बल बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से कतारबद्ध कराते हुए सुरक्षित और सुगम दर्शन करवा रहा है।
कड़ाके की ठंड और लगातार गिरती बर्फ के बावजूद श्रद्धालुओं और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों दोनों का जोश देखने लायक है।
विपरीत मौसम भी आस्था के आगे फीका नजर आ रहा है।
प्रशासन ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त गर्म कपड़े,
बरसाती, जैकेट और आवश्यक दवाइयां साथ लेकर ही यात्रा पर निकलें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
रुद्रप्रयाग पुलिस और जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि वे सभी श्रद्धालुओं की केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित,
सरल और सुगम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।