Headlines

Health Camp :- एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

देहरादून 18 अगस्त 2026।

 साईं लोक कॉलोनी में घरों में साफ-सफाई का काम करने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए।

‘एनीमिया मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

भारत विकास परिषद समर्पण संस्था के तत्वावधान में और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीमद्वार की चिकित्सा टीम के सहयोग से,

आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. रेनू शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।

शिविर के दौरान कुल 63 कामकाजी महिलाओं की स्वास्थ्य व रक्त जांच की गई।

महिलाओं को एनीमिया से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक आयरन,

कैल्शियम, ओआरएस और जिंक की टैबलेट्स वितरित की गईं।

इसके अतिरिक्त, पोषण को ध्यान में रखते हुए पुष्टाहार के रूप में गुड़ व चना तथा स्वच्छता के लिए सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया।

इस महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय गर्ग, मोहित, शहरी कार्यक्रम अधिकारी राकेश बिष्ट,

तथा साईं लोक कॉलोनी के सभी सम्मानित एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया और अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़ें:   Blessings:- सीएम धामी ने नन्हे-मुन्नों को अपने हाथ से कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दिया आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *