Headlines

Arrest:- होटल गौरव की पार्किंग से चोरी हुई होंडा सिटी बरामद, आरोपी ने परेशान करने के इरादे से चुराईं थी कार

देहरादून 18 अगस्त 2026।

कोतवाली नगर पुलिस ने होटल गौरव की पार्किंग से चोरी हुई होंडा सिटी कार को बरामद करते हुए चोरी की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूर्व में कार मालिक को वाहन बेचने के बाद उसकी दूसरी चाबी अपने पास रखी थी,

और आपसी विवाद के बाद उसे सबक सिखाने के इरादे से कार चोरी कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को वादी अनुभव दिनेश तिवारी ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने होटल गौरव की पार्किंग से उनकी होंडा सिटी कार चोरी कर ली है।

शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 292/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास और आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

इसके अलावा पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में सामने आए आरोपियों की जानकारी जुटाकर उनका सत्यापन किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस की जांच और लगातार प्रयासों के बाद 17 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीपक गुप्ता पुत्र दिनेश,

निवासी राजीव जुयाल मार्ग, रुचिपुरा, लेन नंबर-05, निरंजनपुर मंडी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष, को सिंघल मंडी के पास चोरी की गई कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी चाबी से चोरी की वारदात-

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पूर्व में उक्त होंडा सिटी कार वादी अनुभव तिवारी को बेची थी। कार की दूसरी चाबी उसके पास ही थी।

कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उसकी वादी से बहस हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने वादी को सबक सिखाने और परेशान करने के इरादे से दूसरी चाबी का इस्तेमाल कर कार चोरी कर ली।

आरोपी के अनुसार, घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए उसने कार को एक सुनसान स्थान पर छिपा दिया था।

बाद में वह कार को बेचने के लिए ले जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी- होंडा सिटी कार संख्या UK07AN 7602।

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Case Filed:- घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालने का मामला, वितरण वाहन जब्त, दो कर्मचारियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *