Headlines

Search Continues:- टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर, एक की तलाश जारी

चमोली 18 अगस्त 2026।

हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई,

दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश के लिए चलाया जा रहा राहत एवं बचाव अभियान मंगलवार को भी युद्धस्तर पर जारी रहा।

रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और लापता श्रमिक को टनल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

श्रमिक को तत्काल उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।

अब एक श्रमिक की तलाश शेष-

एक और श्रमिक के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष रह गई है।

उसे सुरक्षित बाहर निकालना रेस्क्यू टीमों की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

स्लज और पानी हटाने का काम तेज-

रेस्क्यू अभियान में सबसे बड़ी चुनौती टनल के भीतर जमा स्लज यानी कीचड़ और मलबे तथा पानी की मौजूदगी है।

अभियान में तेजी लाते हुए रेस्क्यू टीमें लगातार स्लज हटाने में जुटी हैं। इसके साथ ही टनल में जमा पानी की निकासी भी तेजी से की जा रही है।

सक्शन पंपों और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी व मलबा हटाकर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही के लिए रास्ता सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

रेस्क्यू टीमों का प्रयास है कि टनल के अंदर संभावित सभी स्थानों तक पहुंच बनाई जाए और वहां बारीकी से सर्च कर लापता श्रमिक का पता लगाया जा सके।

एसडीआरएफ-एनडीआरएफ समेत कई टीमें जुटीं-

रेस्क्यू अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रही हैं।

मौके पर आवश्यक संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है,

तथा परिस्थितियों के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से लापता श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

टनल के भीतर सभी संभावित स्थानों पर सघन एवं बारीकी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ जुटी हैं और लापता श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

रेस्क्यू अभियान के आगे बढ़ने के साथ अब उम्मीदें एक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालने पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें:   Death:- सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आकर हरियाणा की युवती की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *