Headlines

Wish:- मुख्यमंत्री धामी ने हॉस्पिटल में पूर्व मंत्री भट्ट से उनका हाल-चाल जाना

देहरादून 19 नवम्बर 2025।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित इंद्रेश महंत हॉस्पिटल पहुंचे,

जहां उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री  दिवाकर भट्ट से मुलाकात की।

भट्ट इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से भट्ट के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके उपचार से संबंधित सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने  दिवाकर भट्ट से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Review:- श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *