Headlines

Inauguration:- इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ

देहरादून – परेड ग्राउंड स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का कृषि मंत्री गणेश जोशी व विधायक खजान दास की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन कटकर शुभारम्भ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सह धामी ने ओटोमेटेड पार्किंग सहित कुल 76 करोड़ की विभिन्न विकास की 38 योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सह धामी ने 36 संचालित योजनाओं की लगभग 111 करोड़ की विकास कार्यों की योजनाओं का किया लोकार्पण के साथ ही सीएम धामी ने रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

बाल भिक्षावृत्ति निवारण के लिए 3 रेस्क्यू वाहन का किया फ्लैग ऑफ किया राजधानी में भीड़ वाले स्थानों में 11 करोड़ की ऑटोमेटेड और अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ें:   Religious Affiliation:- पितृ पक्ष में तृतीया श्राद्ध का विशेष महत्व, पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान से जुड़ी है धार्मिक मान्यता

मुख्यमंत्री पुष्कर सह धामी ने “पत्र प्रबंधन डेस्क” का शुभारंभ किया है, इसमें जिलाधिकारी के कार्यालय में आने वाले पत्रों की ठीक तरह से जानकारी मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी में अनुसंधान करने के लिए साइंस सेंटर खोला जा रहा है तो स्मार्ट टॉयलेट के साथ स्मार्ट वोटर मैनेजमेंट बनाने की शुरुआत की गई है।

और देहरादून शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही खेलों के लिए स्थानीय प्रतिभा को उभारने के लिए हॉकी के ट्रैक का निर्माण कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल 190 करोड़ की योजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।

ये भी पढ़ें:   Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सभी योजनाओं की मैं बारीकी से अध्ययन करते हुए मॉनिटरिंग करता हूं।इलेक्ट्रिक स्टेशन के माध्यम से आगे को चार्जिंग की सुविधा इलेक्ट्रिक व्हेकिलों को मिल सकेगी। इस कार्यक्रम में जिला अधिकारी सभी बंसल, नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल के साथ एडीएम, एसडीएम व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *