Headlines

Excellent :- अटल निर्मल पुरस्कार योजना में  उत्कृष्ट सफाई कर्मचारियों को मिला सम्मान

देहरादून – नगर निगम देहरादून ने मार्च माह के लिए चयनित तीन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को आज अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया।

इन कर्मचारियों ने अपने कार्यों में अनुकरणीय दक्षता, निष्ठा एवं समर्पण का परिचय दिया, जिससे नगर निगम की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में  महापौर सौरभ थपलियाल तथा नगर आयुक्त नमामि बंसल ने इन तीनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान स्वरूप प्रत्येक कर्मचारी को ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, मार्च माह में प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले निम्न पर्यावरण मित्र रहे  बबली पत्नी संजय, सुभाष सिंह पुत्र गुलशन सिंह और शुभम केसला पुत्र सारथे सिंह को मिला।

ये भी पढ़ें:   Claims and Objections :- मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारण -सीडीओ

इस अवसर पर महापौर थपलियाल ने कहा कि निगम कर्मचारियों का परिश्रम नगर की स्वच्छता, व्यवस्था और विकास में अहम भूमिका निभाता है।

नगर आयुक्त ने भी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल कर्मचारियों के मनोबल को और सुदृढ़ करेगी और अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगी।

नगर निगम देहरादून भविष्य में भी ऐसे समर्पित कर्मचारियों को समय-समय पर पहचान और सम्मान प्रदान करता रहेगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजबीर चौहान एवं मुख्य सफाई निरीक्षक इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Densmi – Dental Clinic & Dentist WordPress Theme Denso – Advanced Electronics Store Woocommerce WordPress Theme DentaCare – Dentist & Medical Elementor Template Kit Dental Care – Teeth Clinic WordPress Theme Dental – Dentist Clinic & Medical Elementor Template Kit Dentalia | Dentist & Medical WordPress Theme Dentalika — Dental Clinic & Medical Health Elementor Template Kit Dentalux | Dentist Medical & Healthcare WordPress Theme DentaMedi – Dentist & Dental Clinic WordPress Theme Dentario – Dentist & Medical Elementor Template Kit