खेलLaunch:- नशा मुक्ति के संकल्प के साथ युवाओं ने लगाई दौड़ मंत्री जोशी ने किया मैराथन का शुभारंभ Panchur Varta7 September 20257 September 202501 min देहरादून 7 सितम्बर 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज परेड ग्राउंड देहरादून में दून यूथ फाउंडेशन द्वारा नशे के खिलाफ थीम पर आयोजित मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने 10 किमी दौड़ को फ्लैग ऑफ करते हुए युवाओं में उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति का निरोगी होना अनिवार्य है। जीवन के सभी सुख और सफलता निरोगी काया से ही संभव हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन, वचन और कर्म के लिए शरीर का तंदुरुस्त होना जरूरी है। मंत्री जोशी ने युवाओं से “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है। उन्होंने शारीरिक व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री ने मैराथन में विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, सिकंदर, पूनम नौटियाल, गौरव डंगवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: UPL- विजय शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी, दीक्षांशु नेगी का शतक; रविंदर नेगी और अदि खान ने गेंद से मचाया कहर Post navigation Previous: picture :- जिला पंचायत भवन में लगाई जाए शहीद इंद्रमणि बडोनी सहित अन्य उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की तस्वीर– अभिषेकNext: Rescue operation:-छेनागाड़ में जेसीबी मशीन से मलवा एवं बोल्डरों को हटाने का कार्य जारी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
UPL- विजय शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी, दीक्षांशु नेगी का शतक; रविंदर नेगी और अदि खान ने गेंद से मचाया कहर Panchur Varta30 September 2026 0
UPL T20 :-10-10 ओवरों के रोमांचक मुकाबलों में यूएसएन इंडियंस, देहरादून वॉरियर्स और नैनीताल टाइगर्स की शानदार जीत Panchur Varta30 September 2026 0
Half Century:- विशाल डंगवाल ने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास Panchur Varta29 September 2026 0
UPL- देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रनों से हराया, कुणाल चंदेला और देवेंद्र बोरा चमके Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0