खेलLaunch:- नशा मुक्ति के संकल्प के साथ युवाओं ने लगाई दौड़ मंत्री जोशी ने किया मैराथन का शुभारंभ Panchur Varta7 September 20257 September 202501 min देहरादून 7 सितम्बर 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज परेड ग्राउंड देहरादून में दून यूथ फाउंडेशन द्वारा नशे के खिलाफ थीम पर आयोजित मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने 10 किमी दौड़ को फ्लैग ऑफ करते हुए युवाओं में उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति का निरोगी होना अनिवार्य है। जीवन के सभी सुख और सफलता निरोगी काया से ही संभव हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन, वचन और कर्म के लिए शरीर का तंदुरुस्त होना जरूरी है। मंत्री जोशी ने युवाओं से “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है। उन्होंने शारीरिक व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री ने मैराथन में विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, सिकंदर, पूनम नौटियाल, गौरव डंगवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Beat:- ब्लास्टर्स ने थंडर्स को 49 रन से हराया, सुपर टाइटंस ने स्ट्राइकर्स को 15 रन से दी शिकस्त Post navigation Previous: picture :- जिला पंचायत भवन में लगाई जाए शहीद इंद्रमणि बडोनी सहित अन्य उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की तस्वीर– अभिषेकNext: Rescue operation:-छेनागाड़ में जेसीबी मशीन से मलवा एवं बोल्डरों को हटाने का कार्य जारी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Beat:- ब्लास्टर्स ने थंडर्स को 49 रन से हराया, सुपर टाइटंस ने स्ट्राइकर्स को 15 रन से दी शिकस्त Panchur Varta15 November 202615 November 2026 0
Corporate Championship:- कुबेर कप टी-20 कॉर्पोरेट चैम्पियनशिप’ का आगाज, विजेता टीम को मिलेंगे दो लाख रुपये Panchur Varta3 November 20263 November 2026 0
Winner🏆:- मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता बना देहरादून, मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी के साथ प्रदान की 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि Panchur Varta1 November 20261 November 2026 0
Relief:- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI जांच के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक Panchur Varta30 October 202630 October 2026 0